 |
Download & Read Piracy Free ebooks |
हल के बर्षो में बुक रीडिंग का अंदाज काफी बदल गया है। अगर आप फिजिकल बुक्स के बजाय ई-बुक्स पढ़ना चाहते है हैं, तो ऑनलाइन दुनिया में कई ऐसे सोर्स हैं, जहाँ से आप बिना पैसा खर्च किये बेहतरीन बुक्स डाउनलोड कर रीड कर सकते हैं। हम आपको पायरेटेड बुक्स की सलाह नहीं दे रहे हैं, बल्कि इंटरनेट पर कई ऐसे लीगल एवं फ्री रिसोर्स हैं, जहाँ पायरेसी का कोई खतरा नहीं है। आप यहाँ से बेहतरीन बुक्स को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। यहाँ हम आपको कुछ ऐसे वेबसाइटस के बारे बताने जा रहें हैं, जहा से फ्री में ई-बुक्स डाउनलोड कर उन्हें किंडल, टेबलेट, फोन, या फिर अपने पीसी पर भी रीड कर सकते हैं।
" आज ई-बुक्स तेजी से लोकप्रिय हो रही है। खासकर युवा इन्हे खूब पसंद कर रहें हैं। लेकिन कई बार ई-बुक्स डाउनलोड करने के दौरान आपको आशंका रहती है की कहीं के दायरे में तो नहीं फंस जायेंगे ! डोंट वारी , हम बता रहे है कुछ ऐसे वेबसाइटस के बारे में, जहाँ से ई-बुक्स डाउनलोड करना फ्री होने के साथ ही लीगल भी है। तो लुफ्त उठाइये क्लासिक्स, एडवेंचर्स, एकडेमिक स्टडीज आदि से रिलेटेड दुनिया की बेहतरीन बुक्स का…"
बेन फ्री लाइब्रेरी (Baen Ebooks)
 |
Baen E-books Free Download |
अगर आपको साइंस फिक्शन और फैंटेसी बुक्स पढ़ना ज्यादा पसंद हैं, तो बेन फ्री लाइब्रेरी पर जाइये। यहाँ आपको साइंस फिक्शन से रिलेटिड बेहतरीन बुक्स मिलेंगी, जिन्हें आप फ्री में डाउनलोड कर सकते है या फिर इन्हे दूसरे डिवाइस पर रीड कर सकते हैं। दरअसल, यह एक अमेरिकन पब्लिशर है, जिसकी पहचान कम कीमत वाली बुक्स को लेकर रही है। यह वेबसाइट काफी कंस्यूमर फ्रेंडली है। आप अपनी सुविधा के अनुसार बुक्स को किसी भी डिवाइस पर कॉपी कर सकते हैं। यहां आपको बेहतरीन राइटर्स की बुक्स मिल जाएंगी। इसके अलावा, यहाँ आपको थोड़े काम प्रसिद्ध राइटर्स की बुक्स भी मिल जाएँगी। इन राइटर्स की बुक्स को आप बेन वेबसाइट के फ्री सेक्शन में जाकर पढ़ सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए यहां कैटगरी, पब्लिशर और अॉथर्स के अलग अलग सेक्शन दिए गए हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से बुक्स को चुन सकते हैं। वैसे, जो लोग मिलिट्री साइंस फिक्शन बुक्स के फैन हैं, उन्हें यह वेबसाइट खास तौर पर पसंद आएंगी।
आइये देखें : www.baenebooks.com/c-1-free-library.aspx
फीडबुक्स (Feed Books)
 |
FeedBooks E-books Free Download |
बुक लवर्स के लिए यह एक बेहतरीन वेबसाइट है। यह वेबसाइट स्मार्टफोन पर भी आसानी से खुल जाती है। आप इस पर उपलब्ध बुक्स को मोबाइल और टेबलेट पर भी आसानी से पढ़ सकते हैं। यहां आपको बुक्स को सेव करने का भी ऑप्शन होता है या फिर आप बुक्स को डाउनलोड कर उन्हें दूसरे डिवाइस पर मूव कर सकते हैं। अगर आप चाहें, तो यहां से बुक्स खरीद भी सकते हैं। हालांकि यह भारत में लोगों को थोड़ा महंगा लगेगा, क्यूंकि इनकी प्राइस अमेरिका के हिसाब से होते हैं। वैसे यहां दो फ्री सेक्शन दिए गए हैं, जहाँ आप अपनी पसंद की किताबें फ्री में पढ़ सकते है। और नई फ्री बुक्स का सेक्शन हैं, जो अधिकतर सेल्फ पब्लिश्ड होती हैं। यहा अपनी पसंद की बुक्स को सर्च करना भी काफी आसान है। फ़ीड्बूक यूजफुल है, क्यूंकि यहां पर कलेक्शंस को बेहतरीन तरीके से ऑर्गेनाइज किया गया है। आप हिस्टोरिकल, बायोग्राफी, ऑटो-बायोग्राफी, एक्शन, एडवेंचर, मिस्ट्री एंड डिटेक्टिव आदि से रिलेटेड बुक्स पढ़ सकते हैं।
आइये देखें : www.feedbooks.com/publicdomain
प्रोजेक्ट गुटनबर्ग (Project Gutenberg)
 |
Gutenberg E-books Free Download |
आपमें से कोई लोग गुटेनबर्ग से परिचित होंगे। यह वेबसाइट पूरी तरह वॉलेंटियर्स द्वारा चलाई जाती है। यह दुनिया की सबसे पुरानी डिजिटल लाइब्रेरीज में से एक हैं। यहां करीब 48,000 से अधिक ई-बुक्स उपलब्ध हैं। ये बुक्स भी कई फॉर्मेट में उपलब्ध है। ये प्लेन टेक्स्ट से लेकर किंडल-फ्रेंडली फॉर्मेट ईपब्स में भी हैं। अगर आप ऑनलाइन एचटीएमएल फॉर्मेट में पढ़ना चाहते हैं, तो उसकी भी सुविधा है। वहीं, प्लेन टेक्स्ट के बजाय ऑडियोबुक्स पढ़ना पसंद है, तो यहाँ आपको वह भी मिल जाएंगी। फ़िलहाल यह ऑनलाइन फ्री ई-बुक्स का बहुत बड़ा रिसोर्स है।
आइये देखें : www.gutenberg.org/ebooks/search/
बार्टलेबी (Bartleby)
 |
Bartleby E-books Free Download |
यह स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन ऑनलाइन रिसोर्स है। इस वेबसाइट पर स्टडी के लिए काफी कुछ है। यहां आप क्लासिक्स से लेकर लिटरेचर तक पढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं, नॉन-फिक्शन बुक्स का बड़ा कलेक्शन भी है, जिनमें पोलिटिकल और सोशल हिस्ट्री से रिलेटेड बुक्स भी हैं। बार्टलेबी पर रेफरेंस, वर्स, फिक्शन और नॉन-फिक्शन बुक्स पढ़ सकते हैं। रेफरेंस कोटेशन, रिलिजन/माइथोलॉजी, एनाटॉमी, ग्रामर आदि सब्जेक्ट्स से जुड़ी ई-बुक्स यहां है। इन सभी बुक्स को आप फ्री में ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। यहाँ बुक्स के कुछ हिस्से की पिडीएफ डाऊनलोड करने का ऑप्शन भी दिया गया है।
आइये देखें : www.bartleby.com
ओपन लाइब्रेरी (Open Library)
 |
Open Library E-books Free Download |
यह पब्लिक डोमेन बुक्स का फ्री ऑनलाइन रिसोर्स है। वर्ल्ड के क्लासिकल लिटरेचर को यहां आप बस एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं। इस वेबसाइट की खासियत यह है की यहां आपको 10 लाख से अधिक फ्री ई-बुक्स के टाइटल्स मिल जायेंगे। इतना ही नहीं, जो बुक्स फ्री नहीं हैं, अगर आप उन्हें पढ़ना चाहते हैं, तो खरीदने की बजाय किराये पर ले सकते हैं। ओपन लाइब्रेरी में आप बुक्स को सब्जेक्ट्स, ऑथर्स और लिस्ट के हिसाब से सर्च कर सकते है। इसके अलावा, लाइब्रेरी में कौन कौन सी नई बुक्स जोड़ी गई हैं, उन्हें भी आप जान सकते हैं। ओपन लाइब्रेरी आपको ऑनलाइन बुक्स पढ़ने की सुविधा देती है। अगर आप चाहें, तो बुक्स को डाउनलोड कर उन्हें अपने डिवाइस पर भी पढ़ सकते हैं।
आइये देखें : www.openlibrary.org
बर्नेस एंड नोबल (Barnes and Noble)
 |
Barnes and Noble E-books Free Download |
आईट्यून्स, गूगल प्ले स्टोर, किंडल, फ्लिपकार्ट जैसे स्टोर से आप बुक्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यहाँ पर फ्री बुक्स का कलेक्शंस भी होता है। आम तौर पर फ्री बुक्स कलेक्शन में क्लासिक्स बुक्स होती हैं, जो सेल्फ पब्लिश्ड पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध होती हैं। बर्नेस एंड नोबल पर नुक ई-बुक्स स्टोर भी ई-बुक्स का एक बेहतरीन कलेक्शन है। साथ ही, यहाँ पर आप पेड ई-बुक्स का प्रिव्यू भी पढ़ सकते है। हालांकि , फ्री प्रिव्यू और फ्री ई-बुक्स एक ही चीज नहीं है। लेकिन पेड बुक्स के 20 चैप्टर फ्री प्रिव्यू के तौर पर पढ़ने को मिल जाएँ, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। आप यहाँ उपलब्ध जेम्स पीटरसंस विच एंड विजार्ड बुक्स वन के शुरुआती 20 चैप्टर फ्री में पढ़ सकते हैं। बुक्स को खरीदने से पहले यह ज्यादा बेहतर है की आप बुक्स का प्रिव्यू पढ़ लें। इससे आपका पैसा बर्बाद नहीं होगा। यहाँ सबसे अच्छी बात यह हैं की आप बुक्स को सब्जेक्टस के हिसाब से चुन सकते हैं, जैसे फिक्शन, रोमांस, साइंस फिक्शन एंड फैंटेसी और मिस्त्री।
आइये देखें : www.barnesandnoble.com/u/free_ebooks/379003078/
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छे लगें तो , अपना कीमती सुझाव हमें कमेंट के माध्यम से जरूर दें। धन्यवाद !
source:naidunia
No comments:
Post a Comment